बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज
June 26, 2026
•
76 views
शहर
नैनीताल: बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज
नैनीताल। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना वाहन स्वामी को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को यूके 04 टीबी 4305 नंबर की स्कूटी बारा पत्थर से मल्लीताल की ओर आ रही थी। स्कूटी को लखनऊ निवासी पर्यटक सर्वेश कुमार पांडे चला रहे थे। पुराना घोड़ा स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर चालक घबरा गया, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। जांच के दौरान वह वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि मल्लीताल निवासी वाहन स्वामी देवेंद्र सिंह ने उक्त स्कूटी को पर्यटक को किराये पर दिया था।
टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले व्यक्ति को वाहन चलाने देना और किराये पर वाहन उपलब्ध कराना मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन है। इसी के तहत वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
— गणेश चंद्र कांडपाल
फॉलो करें: पहाड़ीस इन इंडिया न्यूज पोर्टल
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!