एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 25, 2026 3 views
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित शहर
नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) नैनीताल इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अनुशासनहीनता के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया गया। बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल सदस्यों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के नोटिस जारी करने पर सहमति बनी। वहीं लालकुआं इकाई में अनुशासनहीनता के मामले में प्रदेश नेतृत्व द्वारा पहले दिए गए एक सप्ताह के नोटिस के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। दिनेश जोशी की अध्यक्षता में गठित समिति में तनुज पांडे, तेज सिंह नेगी, अजमल हुसैन सिद्दीकी, मनोज पांडे और दिनेश गोस्वामी को शामिल किया गया है। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नैनीताल नगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के आई-कार्ड बनाए जाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश सिंह तिवारी की पुस्तक के विमोचन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। एनयूजेआई परिवार की ओर से भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बैठक में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, मनोज पांडे, दिनेश जोशी, प्रमोद बमेटा, गिरीश गोस्वामी, भगवान सिंह गंगोला, जिला अध्यक्ष अफजाल फौजी, तेज सिंह नेगी, खट्टी बिष्ट, रविंद्र पांडे ‘रवि’, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, तनुज पांडे और योगिता तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 93

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से

नैनीताल: हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से 50 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, …
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 104

राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तक’ पुस्तक को बताया ऐतिहासिक धरोहरों का महत्वपूर्ण दस्तावेज, विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने की घोषणा नैनीताल। उत्तराखंड के …
Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 153

Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा

नैनीताल: नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र में एक महिला के घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसने और सूख रहे …
Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 182

Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन

नैनीताल: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब …
अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 92

अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन, राज्यपाल …
मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 108

मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

नैनीताल: मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख नैनीताल। मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 51

100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच होगा …
केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 112

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 287

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 43

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
Scroll to load more stories