Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 24, 2026 114 views
Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन खेल
नैनीताल: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब 7-6 से जीता, श्याम लाल कॉलेज दिल्ली को दी शिकस्त नैनीताल। 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मुकाबला बुधवार को साहबाद XI, साहबाद और श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ में पहुंचे मुकाबले में साहबाद XI ने 7-6 से जीत दर्ज कर शताब्दी संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के 21वें मिनट में साहबाद XI के हरमनदीप सिंह ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि 27वें मिनट में श्याम लाल कॉलेज के राजवीर ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में श्याम लाल कॉलेज के मोहित ने गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन मुकाबले के 58वें मिनट में साहबाद XI के सचिन ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा दिया। पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए।
Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन body image 1
Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन body image 2
साहबाद XI की ओर से दीपक और नीरज ने गोल किए, जबकि श्याम लाल कॉलेज की ओर से राजवीर और हर्ष ने सफलता हासिल की। इसके बाद सडन डेथ में साहबाद XI के सचिन, दीपक और नीरज ने गोल दागे, जबकि दिल्ली की ओर से हर्ष और अनुभव ही गोल कर सके। इस प्रकार साहबाद XI ने 7-6 से मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबले में मोहित रावत और माहेश्वर नेगी ने अंपायर की जिम्मेदारी निभाई। पुरस्कार विजेता * फेयर प्ले ट्रॉफी – साई लखनऊ * प्रोमिसिंग प्लेयर – अनुभव (श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली) * बेस्ट गोलकीपर – विकास पंचाल (साहबाद XI) * बेस्ट डिफेंडर – मनोज यादव (साई लखनऊ) फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के शताब्दी संस्करण का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ।
Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 67

अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन, राज्यपाल …
मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 97

मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

नैनीताल: मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख नैनीताल। मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 40

100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच होगा …
केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 100

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 266

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 34

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 68

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 89

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 51

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 19

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
Scroll to load more stories