केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में
June 23, 2026
•
63 views
दुर्घटना
नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
फायर स्टेशन हल्द्वानी को शाम 7:02 बजे डायल-112 और सीसीआर के माध्यम से स्कूल में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 7:03 बजे एक फायर टेंडर और अग्निशमन दल को मौके के लिए रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए 7:10 बजे दो अतिरिक्त फायर टेंडर भी घटनास्थल पर भेजे गए।
मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि स्कूल परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी दो बसें आग की चपेट में आ गई थीं।
इसके अलावा भूतल पर स्थापित एक जनरेटर सेट भी आग से प्रभावित हुआ। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आसपास के भवनों व अन्य संपत्तियों तक फैलने से रोक दिया।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण आसपास चल रहे वेल्डिंग कार्य को माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। फायर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फायर एवं पुलिस विभाग की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!