Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 25, 2026 99 views
Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा अपराध
नैनीताल: नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र में एक महिला के घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसने और सूख रहे कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार 19 जून की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति महिला के मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने महिला की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 209/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।
Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा body image 1
अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने बुधवार को पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34) पुत्र खीम सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा, मुखानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी हीरा नगर संजीत राठौड़ द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी भी शामिल रहे। नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 152

Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन

नैनीताल: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब …
अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 82

अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन, राज्यपाल …
मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 102

मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

नैनीताल: मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख नैनीताल। मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 47

100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के बीच होगा …
केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 104

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 274

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 37

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 73

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 93

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 56

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
Scroll to load more stories