मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
June 24, 2026
•
71 views
दुर्घटना
नैनीताल: मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
नैनीताल। मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता दुकान में मंगलवार को अचानक आग लगने से दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार, दुकान के स्वामी सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी हैं। आग लगने से दुकान में रखा जूते-चप्पलों सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। 
नुकसान का आकलन किया जा रहा है,
फायर सर्विस की तत्परता के चलते आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की पड़ताल में जुटे हैं।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!