1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 05, 2026 51 views
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026 नैनीताल। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और आस्था के अद्भुत समागम के रूप में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक में पंचांग और आचार्यों की सलाह के आधार पर इस वर्ष महोत्सव की तिथियों का निर्धारण करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में श्री नन्द देवी महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को पंचमी तिथि के अवसर पर किया जाएगा। वहीं, 19 सितंबर को भाद्रपद अष्टमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में मां नन्दा-सुनन्दा की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी, जबकि 23 सितंबर को पारंपरिक डोला नगर भ्रमण आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त कन्या पूजन, विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए हवन तथा महाभंडारे सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। महोत्सव के सफल संचालन के लिए 23 उप समितियों का गठन किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार, शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद तथा डीएसए का सहयोग लिया जाएगा।
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव body image 1
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव body image 2
इसके साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों, भक्तजनों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी बैठकें आयोजित कर उनके सुझाव और सहयोग प्राप्त किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन समिति ने महोत्सव की भव्यता और गरिमा को बढ़ाने के लिए नगरवासियों से सक्रिय सहभागिता और सुझाव देने की अपील की है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्री नन्द देवी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का एक महत्वपूर्ण लोकोत्सव है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि नैनीताल में श्री नन्द देवी महोत्सव का शुभारंभ वर्ष 1903 में स्वर्गीय मोतीराम साह द्वारा किया गया था, जबकि वर्ष 1926 से श्री राम सेवक सभा इस ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सांस्कृतिक संरक्षण की ध्वजवाहक की भूमिका निभा रही है। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बावरी ने किया। बैठक में घनश्याम लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, विमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र लाल साह, दीपक साह, राजेंद्र बजेठा, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा, भुवन बिष्ट, गिरीश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 133

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 355

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 65

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 33

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 13

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 127

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
16 जुलाई को मनाया जाएगा हरेला पर्व, जानिए कब और कैसे बोया जाएगा हरेला धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 178

16 जुलाई को मनाया जाएगा हरेला पर्व, जानिए कब और कैसे बोया जाएगा हरेला

नैनीताल: नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल का लोकपर्व हरेला इस वर्ष 16 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। प्रकृति, कृषि और …
नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 95

नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन सीज

नैनीताल: नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, तल्लीताल पुलिस ने अब तक 20 वाहन …
रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 162

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में …
लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 85

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
Scroll to load more stories