नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 04, 2026 2 views
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा नेता विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हो गया है। संजय कुमार ‘संजू’ का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वर्ष 1984-85 तथा 1987 में उन्होंने छात्रसंघ में संयुक्त सचिव एवं उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 1988 में वे नगर पालिका सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 1997 से 2002 तक उन्होंने निर्दलीय चेयरमैन के रूप में नगर का नेतृत्व किया। इसके अलावा वे उत्तराखंड स्थानीय अध्यक्ष महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। संजय कुमार ‘संजू’ की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत रही है। उनके दादा कुमाऊं केसरी खुशीराम वर्ष 1946 से 1967 तक विधायक रहे।
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल body image 1
उनके ताऊ इंदर लाल ने वर्ष 1967 से 1977 तक विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वहीं उनके पिता अधिवक्ता कृष्ण चंद्र वर्ष 1977 से 1980 तक नगर कांग्रेस अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 1971 से 1977 तक नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अन्य दावेदारों में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार (सिंकू) तथा पूर्व सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’ भी शामिल हैं, जिन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इन नेताओं की दावेदारी को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नैनीताल विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस के भीतर टिकट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने संगठनात्मक क्षमता, जनाधार, राजनीतिक अनुभव और जीत की संभावनाओं के आधार पर उम्मीदवार चयन करना चुनौतीपूर्ण होगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 2

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 2

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 100

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
16 जुलाई को मनाया जाएगा हरेला पर्व, जानिए कब और कैसे बोया जाएगा हरेला धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 149

16 जुलाई को मनाया जाएगा हरेला पर्व, जानिए कब और कैसे बोया जाएगा हरेला

नैनीताल: नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल का लोकपर्व हरेला इस वर्ष 16 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। प्रकृति, कृषि और …
नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 85

नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन सीज

नैनीताल: नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, तल्लीताल पुलिस ने अब तक 20 वाहन …
रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 150

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में …
लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 74

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 140

नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग

नैनीताल: नैनीताल, 3 जुलाई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को जनहित, पर्यटन, पार्किंग व्यवस्था और भवन निर्माण …
बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 158

बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की मांग नैनीताल। बीडी …
चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 126

चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए राजस्थान के नागौर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चाइना पीक ट्रेक के दौरान करीब 10 फीट गहरी खाई …
Scroll to load more stories