रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 03, 2026 93 views
रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। पार्किंग कर्मियों से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने तेज रफ्तार में अपनी एक्सयूवी दौड़ाते हुए सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान सड़क पर टहल रहे एक बुजुर्ग को भी टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को सीज कर तीन अन्य युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी हार्दिक सक्सेना अपने साथियों शौर्य गुप्ता, रोहित कश्यप और सार्थक सक्सेना के साथ नैनीताल घूमने आया था। फांसी गधेरा स्थित कार पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर उनका पार्किंग कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मामला बिगड़ गया। विवाद के बाद चारों युवक तेज रफ्तार में वाहन लेकर मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रावास के समीप सड़क पर टहल रहे एक बुजुर्ग भी उनकी एक्सयूवी की चपेट में आ गए, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और चारों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक हार्दिक सक्सेना पुत्र सुदेश कुमार सक्सेना निवासी सिविल लाइंस, रामपुर शराब के नशे में वाहन चला रहा था। चिकित्सीय परीक्षण में इसकी पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है। उसके साथ मौजूद शौर्य गुप्ता, रोहित कश्यप और सार्थक सक्सेना के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 3

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 99

नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग

नैनीताल: नैनीताल, 3 जुलाई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को जनहित, पर्यटन, पार्किंग व्यवस्था और भवन निर्माण …
बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 133

बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की मांग नैनीताल। बीडी …
चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 106

चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए राजस्थान के नागौर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चाइना पीक ट्रेक के दौरान करीब 10 फीट गहरी खाई …
नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 94

नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल मल्लीताल स्थित पुराना घोड़ा स्टैंड एसबीआई तिराहे पर 12 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दिल्ली की …
छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 48

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित

नैनीताल: नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से छह अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में मां नैना देवी व्यापार मंडल …
मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 52

मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक वाहन में बच्चों के असुरक्षित सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से …
कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 62

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण

नैनीताल: लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कारोबारियों की बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 95

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 12

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
Scroll to load more stories