2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 04, 2026 2 views
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप में उभर रही हैं। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाली मीमांसा इस समय भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी हैं। 13 दिसंबर 1995 को जन्मी मीमांसा आर्य मूल रूप से नैनीताल के डॉन परेवा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड तक की पढ़ाई की है। 2017 में उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर छात्र राजनीति में पहचान बनाई थी। वह इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली महिला उम्मीदवार भी बनीं। संगठनात्मक स्तर पर मीमांसा ने कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रह चुकी हैं।
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य body image 1
इसके अलावा, विभिन्न चुनावों में भी उन्हें प्रभारी की भूमिका दी गई। 2024 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी वह अहम जिम्मेदारियों में शामिल रहीं। सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता रही है। वह परिवर्तन समाज सेवा संस्था की अध्यक्ष हैं और कई जन आंदोलनों से जुड़ी रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में करीब 150 से 180 किलोमीटर की पदयात्रा की। पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के अधिकारों को लेकर भी वह लगातार मुखर रही हैं। युवा नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी सक्रियता के चलते मीमांसा आर्य को कांग्रेस के उभरते चेहरों में गिना जा रहा है। पार्टी यदि 2027 में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देती है, तो नैनीताल क्षेत्र से उनका नाम चर्चा में रह सकता है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 0

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 2

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 100

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
16 जुलाई को मनाया जाएगा हरेला पर्व, जानिए कब और कैसे बोया जाएगा हरेला धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 149

16 जुलाई को मनाया जाएगा हरेला पर्व, जानिए कब और कैसे बोया जाएगा हरेला

नैनीताल: नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल का लोकपर्व हरेला इस वर्ष 16 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। प्रकृति, कृषि और …
नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 85

नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, 20 वाहन सीज

नैनीताल: नैनीताल में बिना और फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, तल्लीताल पुलिस ने अब तक 20 वाहन …
रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 150

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में …
लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 74

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 140

नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग

नैनीताल: नैनीताल, 3 जुलाई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को जनहित, पर्यटन, पार्किंग व्यवस्था और भवन निर्माण …
बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 158

बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की मांग नैनीताल। बीडी …
चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 126

चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए राजस्थान के नागौर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चाइना पीक ट्रेक के दौरान करीब 10 फीट गहरी खाई …
Scroll to load more stories