रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू
July 05, 2026
•
104 views
शहर
नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू
रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की सटीक रणनीति के तहत रामनगर में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने का मामला सामने आया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस लाइन फोर्स के साथ एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट का बार बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था।
पुलिस जांच में रिसॉर्ट के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी नैनीताल द्वारा किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
य
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!