लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 22, 2026 201 views
लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी विचार
नैनीताल: नैनीताल: पर्यटन सीजन के बीच लोअर मॉल रोड का कार्य अधूरा रहने पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार से मिला और जल्द सड़क खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि वर्ष 2025 के सितंबर-अक्टूबर माह से लोअर मॉल रोड में दरार आने के बाद विभाग द्वारा कार्य शुरू किया गया था। पिछले नौ महीनों में कई बार कार्य पूरा होने की तिथियां घोषित की गईं, लेकिन अब तक सड़क पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पहले मार्च 2026 तक कार्य पूरा करने की बात कही गई थी, बाद में 20 मई तक हर हाल में सड़क खोलने का आश्वासन दिया गया। अप्रैल माह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पर्यटन सीजन की बैठक में भी अधिकारियों ने एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक काम अधूरा पड़ा है। व्यापार मंडल ने कहा कि अधिशासी अभियंता की हालिया टिप्पणी और मीडिया रिपोर्टों से स्पष्ट हुआ है कि कार्य पूरा होने की कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं है।
लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी body image 1
लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी body image 2
साथ ही ठेकेदार का भुगतान लंबित होने के कारण भी कार्य प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन के पीक समय में लोअर मॉल रोड बंद रहने से अपर मॉल रोड पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है, जिससे पर्यटकों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि युद्ध स्तर पर दिन-रात कार्य कराते हुए नियमित मॉनिटरिंग के साथ 15 जून 2026 तक हर हाल में सड़क को चालू किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि तय समय तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो उग्र विरोध और आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिव, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को भी भेजी गई है। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, सचिव शिव शंकर मजूमदार और संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन मौजूद रहे।
लोअर मॉल रोड कार्य में देरी पर भड़का व्यापार मंडल, आंदोलन की चेतावनी body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 86

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 105

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 108

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 61

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 103

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 165

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 533

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 104

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 121

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 29

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
Scroll to load more stories