हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 06, 2026 78 views
धर्म
नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। होटल पवेलियन में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, वहीं प्रतिभागियों के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक रीति के अनुसार सात प्रकार के अनाजों को सूखी मिट्टी में बोकर हरेला पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आईजी निवेदिता कुकरेती ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला पर्व केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि क्लब पिछले कई वर्षों से हरेला जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊँनी झोड़ों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश body image 1
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश body image 2
“खोल दे माता खोल भवानी, धार में किवाड़ा” और “दैणा होया खोली का गणेशा” जैसे पारंपरिक झोड़ों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक गीता साह ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं हरेला कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि आगामी 19 जुलाई को लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक गीता साह सहित विनीता पांडे, दीपा पांडे, रानी साह, आभा साह, तुषी साह, रमा लोहनी, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, संगीता गुप्ता, तनु सिंह, रेखा पंत, अमिता साह, मंजू बिष्ट, पुष्पा कांडपाल, सरस्वती सिराला, जूही अग्रवाल, मानसी गर्ग, मधुमिता, निवेदिता मेहरोत्रा, वंदना जोशी, भावना साह, विमलेश गोस्वामी, जया वर्मा, लीला राज, सीमा नौटियाल, जीवंटी भट्ट, ज्योति धोंडियाल, सोनू साह, हेमा भट्ट, वर्षा आर्या, पल्लवी गहतौड़ी एवं रेखा जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश supporting media
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 46

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 101

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 54

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 99

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 160

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 523

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 100

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 103

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 24

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 159

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
Scroll to load more stories