वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 06, 2026 57 views
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ में शैलेन्द्र बर्गली ‘पंकज’ को सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। शैलेन्द्र बर्गली लंबे समय से खेल गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न खेल संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में वह जिला खेल संघ नैनीताल में लगातार वॉलीबॉल सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह ऐतिहासिक सीआरएसटी ओल्ड बॉयज फुटबॉल एसोसिएशन में उप सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बर्गली मैराथन प्रतियोगिताओं के लिए विख्यात ‘रन टू लिव’ संस्था में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही डीएसए नैनीताल मैदान में आयोजित
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी body image 1
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में संयोजक के रूप में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, डीएसए नैनीताल के महासचिव मनोज जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट, गोपाल रावत, भरत महरा, सभासद पूरन बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह, करण साह, गौरव हार्पर, आशीष बजाज, विक्रम राठौर तथा युवराज करायत सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र बर्गली ने भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व, नैनीताल मंडल, जिला पदाधिकारियों, अपने मित्रों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 87

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 102

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 55

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 101

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 161

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 524

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 102

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 109

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 26

नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी हुई रोचक, वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरों की भी मजबूत दस्तक

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 167

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर संपत्ति का प्रचार करना धोखाधड़ी, लैंड फ्रॉड में एफआईआर के निर्देश

नैनीताल: कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई …
Scroll to load more stories