कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 26, 2026 23 views
कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट राजनीति
नैनीताल: नैनीताल। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने घटना पर गहरा दुख जताया है और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। खष्टी बिष्ट ने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त निगरानी के तेजी से बढ़ते कोचिंग संस्थान सफलता की गारंटी के रूप में स्थापित हो गए हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती कोचिंग संस्कृति पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है। उनका कहना था कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था कहीं न कहीं विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित बना रही है, जबकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य व्यापक ज्ञान और समग्र विकास होना चाहिए। खष्टी बिष्ट ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हैं।
कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट body image 1
उन्होंने उत्तराखंड में सामने आए पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने सरकार से मांग की कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और संबंधित मंत्री अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं, तो उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 166

नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल झील से एक स्थानीय युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में शोक और सनसनी का माहौल …
वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 45

वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान

नैनीताल: 🚦 वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान 🚦 नैनीताल जनपद में शनिवार और रविवार को …
बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 95

बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज

नैनीताल: बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज नैनीताल। बिना वैध ड्राइविंग …
कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 93

कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल: कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई नैनीताल। भवाली रोड स्थित कैलाखान क्षेत्र …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 8

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 119

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से

नैनीताल: हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से 50 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, …
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 116

राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तक’ पुस्तक को बताया ऐतिहासिक धरोहरों का महत्वपूर्ण दस्तावेज, विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने की घोषणा नैनीताल। उत्तराखंड के …
Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 168

Haldwani:रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो से पुलिस ने दबोचा

नैनीताल: नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र में एक महिला के घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसने और सूख रहे …
Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 190

Nainital: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन

नैनीताल: सडन डेथ तक पहुंचे रोमांचक मुकाबले में साहबाद XI बना चैंपियन 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब …
अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 24, 2026 94

अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तकः नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन, राज्यपाल …
Scroll to load more stories