जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 23, 2026 120 views
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच हुई हाथापाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में इसकी चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे जू रोड पर वाहन निकालने को लेकर दिल्ली से आए पर्यटकों और एक स्थानीय चालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें स्थानीय चालक घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग भी विवाद में शामिल हो गए और पर्यटकों के साथ हाथापाई की गई। महिलाओं की चीख-पुकार और मौके पर मची भगदड़ से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख पर्यटकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ स्थानीय लोग मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने पर्यटकों को सुरक्षित चौकी पहुंचाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो बना लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की, मारपीट और शोर-शराबा साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर उनका पक्ष सुना। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में पर्यटकों से मारपीट करने वाले अल्मोड़ा निवासी चालक हेमंत कुमार तथा स्थानीय युवक से मारपीट करने वाले दिल्ली निवासी पर्यटक यश अरोड़ा के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 15

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 44

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 57

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 29

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 5

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 112

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 125

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 129

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 74

वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया

नैनीताल: वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया नैनीताल। तल्लीताल स्थित वीवीआईपी …
Scroll to load more stories