100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2026 100 views
100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण खेल
नैनीताल: 100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण नैनीताल। आगामी 4 जून से आयोजित होने वाली ऐतिहासिक 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों को लेकर जिला क्रीड़ा संघ (DSA) नैनीताल में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष एवं DSA नैनीताल की पदेन उपाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल ने DSA भवन एवं मैदान में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा भी मौजूद रहे। DSA के अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी ने अध्यक्ष को भवन में चल रहे निर्माण कार्यों, मैदान में की जा रही व्यवस्थाओं तथा प्रतियोगिता की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता नैनीताल की खेल परंपरा के लिए विशेष महत्व रखती है। महासचिव मनोज जोशी ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद एवं प्रशासन से सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण body image 1
100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण body image 2
साथ ही अब तक मिले सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान मैदान के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से नैनीताल की खेल संस्कृति और नगर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर DSA के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डी.एम. बिष्ट, सचिव हॉकी चंदलाल साह, सचिव वॉलीबॉल शैलेन्द्र बर्गली एवं कार्यालय प्रभारी भारत सिंह मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
100वीं ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा DSA, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

ऑनलाइन भुगतान की नासमझी पड़ी भारी: चाट विक्रेता महिला ने  गलती से ट्रांसफर किए 90 हज़ार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2026 158

ऑनलाइन भुगतान की नासमझी पड़ी भारी: चाट विक्रेता महिला ने गलती से ट्रांसफर किए 90 हज़ार

नैनीताल: डिजिटल पेमेंट और मोबाइल बैंकिंग के इस दौर में थोड़ी सी लापरवाही या अधूरी जानकारी किसी बड़े नुकसान का सबब …
भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलिस हिरासत में video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 19, 2026 244

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

नैनीताल: शहर के समीप भवाली क्षेत्र में सुबह उस समय खलबली मच गई, जब चार-पांच वाहनों से पहुंची पुलिस व्यापार मंडल …
संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 119

संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन …
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 116

100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक

नैनीताल: दि नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ में सोमवार को आगामी 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों …
जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव संपन्न, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 117

जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव संपन्न, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष

नैनीताल: न जश्ने ईद मिलादुन्नबी जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव संपन्न, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष कमेटी नैनीताल के …
मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 90

मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

नैनीताल: मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार …
सरिताताल झील होगी खाली, एक जुलाई से चलेगा महा सफाई अभियान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 116

सरिताताल झील होगी खाली, एक जुलाई से चलेगा महा सफाई अभियान

नैनीताल: नैनीताल से ८ किलोमीटर दूर सड़क किनारे स्थित सरिताताल झील की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग …
कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 116

कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को जिलेभर में होम स्टे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते …
हल्द्वानी में बिना पंजीकरण चल रहे दो होम स्टे पकड़े, प्रशासन ने दी सीलिंग की चेतावनी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 149

हल्द्वानी में बिना पंजीकरण चल रहे दो होम स्टे पकड़े, प्रशासन ने दी सीलिंग की चेतावनी

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने परगना क्षेत्र में संचालित होम स्टे …
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 129

पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन

नैनीताल: नैनीताल:: सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। पति की लंबी …
Scroll to load more stories