नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 03, 2026 93 views
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग शहर
नैनीताल: नैनीताल, 3 जुलाई। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को जनहित, पर्यटन, पार्किंग व्यवस्था और भवन निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवैध होम स्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नैनीताल में पॉकेट पार्किंग निर्माण, हल्द्वानी के चौराहों के सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण नियमों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में नैनीताल शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे होम स्टे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त दीपक रावत ने पर्यटन विभाग और विकास प्राधिकरण को तत्काल संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सील या चालानशुदा भवनों में संचालित हो रहे होम स्टे को तत्काल बंद कर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अनुपालन नहीं किया गया है, उनके पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नैनीताल शहर में बढ़ते यातायात दबाव और स्थानीय निवासियों की पार्किंग समस्या को देखते हुए नजूल की छोटी-छोटी सरकारी भूमि को चिन्हित कर वहां पॉकेट पार्किंग विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि इससे मोहल्ला स्तर पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। बोर्ड बैठक में हल्द्वानी शहर के प्रमुख चौराहों के चरणबद्ध सौंदर्यीकरण का भी निर्णय लिया गया। प्रथम चरण में कुसुमखेड़ा चौराहे को विकसित किया जाएगा, जबकि आगामी चरणों में अन्य चौराहों को भी शामिल किया जाएगा। भीमताल क्षेत्र में कृषि भूमि उपयोग और स्थानीय निवासियों के नक्शे पास कराने में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग body image 1
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग body image 2
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि स्थानीय आवश्यकता के तहत 60 वर्गमीटर तक के सभी नक्शे स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा व्यावसायिक उद्देश्य से अलग-अलग नक्शे स्वीकृत कराने के प्रयासों को नियम विरुद्ध मानते हुए अस्वीकृत कर दिया गया है। बैठक में विकास प्राधिकरण में तकनीकी कार्यों को मजबूत करने के लिए आईटी एक्सपर्ट तथा पार्क एवं हरित क्षेत्रों के विकास के लिए हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट की नियुक्ति को भी मंजूरी प्रदान की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में भवन निर्माण की अनुमति केवल संयुक्त सर्वेक्षण और भू-वैज्ञानिक की रिपोर्ट के आधार पर ही दी जाएगी। साथ ही पुराने भवनों के पुनर्निर्माण की अनुमति उसी क्षेत्रफल और आयाम में दी जाएगी, जिसमें मूल भवन निर्मित था। अवैध निर्माणों को ध्वस्त किए बिना नए निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। बैठक में नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण पूरा होने के बाद स्वामी को स्वीकृत नक्शे से संबंधित शिलापट्ट या सूचना बोर्ड भवन के बाहर लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आयुक्त दीपक रावत ने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप ही निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए और नियमित स्थलीय निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ सीलिंग सहित सख्त कार्रवाई की जाए तथा अगली बोर्ड बैठक में स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और फोटोग्राफ प्रस्तुत किए जाएं।
नैनीताल में अवैध होम स्टे पर होगी सख्त कार्रवाई, मोहल्लों में बनेंगी पॉकेट पार्किंग body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 70

रामपुर से आए पर्यटकों का नैनीताल में बवाल, मारपीट और हादसे के बाद वाहन सीज

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए चार पर्यटकों ने शराब के नशे में …
लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 0

लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम

नैनीताल: लोअर मॉल रोड मरम्मत कार्य पर अब सीसीटीवी की नजर, सुस्ती और लापरवाही पर लगेगी लगाम नैनीताल। लोअर मॉल रोड …
बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 130

बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की

नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, रोक लगाने की मांग नैनीताल। बीडी …
चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 03, 2026 103

चाइना पीक ट्रेक पर फिसलने से खाई में गिरकर पर्यटक घायल

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए राजस्थान के नागौर निवासी 20 वर्षीय प्रदीप चाइना पीक ट्रेक के दौरान करीब 10 फीट गहरी खाई …
नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 94

नैनीताल सड़क हादसा: 20 दिन बाद सीवर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल मल्लीताल स्थित पुराना घोड़ा स्टैंड एसबीआई तिराहे पर 12 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दिल्ली की …
छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 47

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार मंडल चिंतित

नैनीताल: नैनीताल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से छह अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध में मां नैना देवी व्यापार मंडल …
मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 52

मालवाहक वाहन के डाले में बैठकर यात्रा करते दिखे बच्चे, आरटीओ ने जांच के दिए निर्देश

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक वाहन में बच्चों के असुरक्षित सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से …
कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 62

कारोबारियों की नाराजगी के बीच विधायक ने लोअर मॉल रोड का निरीक्षण

नैनीताल: लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों में हो रही देरी और कारोबारियों की बढ़ती नाराजगी के बीच बुधवार …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 95

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 02, 2026 12

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

नैनीताल: नैनीताल। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला कृष्ण पिंगल संकष्टी …
Scroll to load more stories