राज्यपाल ने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन,और वोट हाउस क्लब के पदाधिकारियों के साथ की मुलाक़ात

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 08, 2022 527 views
राज्यपाल ने व्यापार मंडल, होटल  एसोसिएशन,और वोट हाउस क्लब के पदाधिकारियों के साथ की मुलाक़ात पर्यटन
उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को राजभवन में नैनीताल के होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और बोट हाउस क्लब के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं की स्थापना से संबंधित चुनौतियों पर सभी स्टेक होल्डर्स के साथ विस्तार से चर्चा की गई और उनके सुझाव प्राप्त किये। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल शहर उत्तराखण्ड के लिए एक धरोहर के रूप में है। यहां नयना देवी का आशीर्वाद व प्राकृतिक सौंदर्य देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं में आ रही चुनौतियों से किस तरह निपटा जाए। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, रोड कनेक्टिविटी को ठीक करने, पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने, अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने व नैनीताल को ग्लोबल टूरिज्म से जोड़ने आदि पर दीर्घ कालिक योजना तैयार करनी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि नैनीताल शहर को बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स एक मास्टर प्लॉन तैयार कर साझा करें जिससे उनके सुझावों को शहर की बेहतरी के लिए योजना में शामिल किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग व ट्राली लगाने का विचार किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन में मॉर्डनाइजेशन व वैल्यू एडिशन जोड़ने का भी सुझाव दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पर्यटन व्यवसाय के साथ-साथ दैनिक चुनौतियों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से शहर की पार्किंग क्षमता बढ़ाये जाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने, शहर के विभिन्न नौलों की सफाई, नैनीताल में हैलीपोर्ट बनाए जाने व हैली सेवाओं से जोड़ने आदि के बारे में अवगत कराया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कई अन्य विषयों पर भी राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जिनमें शहर में वैंड़िग जोन बनाये जाने, श्मशान घाट हेतु जाने वाले रास्ते को ठीक करने, रेगेटा सेलिंग प्रारम्भ करने, नैनीताल जू के लिए जाने वाली सड़क को ठीक किया जाना आदि मुख्य रूप से रहे। राज्यपाल ने सभी समस्याओं के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन के अलावा मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि नशेखोरी की प्रवृति को रोकने के लिए हमें सामूहिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए जागरूकता अभियान के साथ-साथ इसमें लिप्त लोगों के विरुद्व उचित कार्यवाही करने की जाएगी। इस दौरान सचिव श्री राज्यपाल डॉ.रंजीत सिन्हा ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने नैनी झील के मरम्मत कार्यों के लिए आपदा मद में प्रस्ताव प्राप्त होते ही डीपीआर तैयार करवाने को आश्वासन दिया। पदाधिकारियों नैनीताल शहर की समस्याओं एवं चुनौतियां के सन्दर्भ में बैठक आहुत करने पर राज्यपाल का धन्यवाद किया गया। बैठक में होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल मल्लीतल, माँ नयना देवी व्यापार मंडल और बोट हाउस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 328

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 196

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 221

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 186

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 134

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 164

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 247

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 690

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 181

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 245

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories