क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष पर नैनीताल आने वाले पर्यटकों बिना किसी प्रतिबंध के प्रवेश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 23, 2022 462 views
क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष  पर नैनीताल आने वाले पर्यटकों बिना किसी प्रतिबंध के प्रवेश दुर्घटना
उत्तराखंड: नैनीताल। आगामी नैनीताल। आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर सरोवर नैनीताल में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को लेकर गुरूवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसपी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संग एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी राहुल शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, आर.टी.ओ. नैनीताल, मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह, तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहताश सिंह सागर व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष पर को लेकर सुझाव लिए गए। साथ ही उसी आधार पर आगामी पर्यटन सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया। जिसमे तय किया गया की हर दिन की तरह ही नैनीताल आने वाले सभी पर्यटकों को बिना किसी प्रतिबंध के नैनीताल आने-जाने दिया जाएगा, लेकिन जब शहर की सभी स्थाई पार्किंग जिसमें 350 वाहन क्षमता वाली डीएसए मैदान पार्किंग, 350 वाहन क्षमता वाली मेट्रोपोल पार्किंग , 150 वाहन क्षमता वाली केएमवीएन पार्किंग, 150 वाहन क्षमता वाली सूखाताल पार्किंग, 100 वाहन क्षमता वाली अशोका पार्किंग व 40 वाहन क्षमता वाली बी.डी. पांडे पार्किंग पूरी तरह फुल हो जाएगी तब शहर में आने वाले पर्यटकों के वाहनों को कालाढूंगी रोड स्थित रूसी बाईपास-1 की अस्थाई पार्किंग व नारायण नगर पार्किंग जिसमे कुल 850 वाहन की है तथा हल्द्वानी रोड स्थित रूसी बाईपास- 2 कि अस्थाई पार्किंग (जिसकी वाहन क्षमता लगभग 1500 वाहनों की है) में पार्क करवाकर उन्हें उच्च कोटि के शटल सेवा वाहनों के माध्यम से नैनीताल लाया एवं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल शहर के जिन होटल,रिजॉर्ट, होम स्टे, सराय एवं धर्मशालाओ में पार्किंग की सुविधा है उन सभी होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे स्वामी व प्रबंधक अपने यहां मौजूद वाहन पार्किंग क्षमता की सूची संबंधित थाना कोतवाली मल्लीताल एवं थाना तल्लीताल में देने का भी अनुरोध किया गया है। जिससे उस होटल,रिजॉर्ट व होम स्टे में मौजूद पार्किंग क्षमता की डिस्प्ले लिस्ट पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल आने वाले सभी मोटर मार्गो में चस्पा की जायगी। इसके साथ ही आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिन होटल, रिजॉर्ट प्रबंधन द्वारा अपने यहां डीजे व म्यूजिक सिस्टम का कार्यक्रम रखा जाना है वह संबंधित होटल रिजॉर्ट प्रबंधन अपने नजदीकी थाना,चौकी के माध्यम से अथवा सीधे तौर पर सक्षम उप जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही अनुमति ली जाएगी। वहीं सभी होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे प्रबंधन, टैक्सी संचालक, नाव व घोड़ा संचालक, टैक्सी बाइक संचालक अपने प्रतिष्ठानों में निर्धारित किराया सूची को चस्पा कराएंगे। जिससे पर्यटकों से निर्धारित किराया सूची से अतिरिक्त किराया नही वसूला जा सकेगा। इसके साथ ही नैनीताल शहर की कायाकल्प बेहतर बनाए रखने के लिए माल रोड एवं स्थानीय बाजारों में अवैध रूप से फड़, ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वाले एवम घुमंतू, भिखारियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए नैनीताल पुलिस-प्रशासन द्वारा नगर पालिका नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से अभियान चलाया जायेगा। वही नैनीताल भ्रमण के दौरान यदि कोई पर्यटक या टैक्सी संचालक नो पार्किंग जोन में अपने वाहनों को खड़ा करता है तो उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी। क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर सरोवर नैनीताल में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को लेकर गुरूवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसपी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संग एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप जिलाधिकारी राहुल शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, आर.टी.ओ. नैनीताल, मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह, तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहताश सिंह सागर व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष पर को लेकर सुझाव लिए गए। साथ ही उसी आधार पर आगामी पर्यटन सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया। जिसमे तय किया गया की हर दिन की तरह ही नैनीताल आने वाले सभी पर्यटकों को बिना किसी प्रतिबंध के नैनीताल आने-जाने दिया जाएगा, लेकिन जब शहर की सभी स्थाई पार्किंग जिसमें 350 वाहन क्षमता वाली डीएसए मैदान पार्किंग, 350 वाहन क्षमता वाली मेट्रोपोल पार्किंग , 150 वाहन क्षमता वाली केएमवीएन पार्किंग, 150 वाहन क्षमता वाली सूखाताल पार्किंग, 100 वाहन क्षमता वाली अशोका पार्किंग व 40 वाहन क्षमता वाली बी.डी. पांडे पार्किंग पूरी तरह फुल हो जाएगी तब शहर में आने वाले पर्यटकों के वाहनों को कालाढूंगी रोड स्थित रूसी बाईपास-1 की अस्थाई पार्किंग व नारायण नगर पार्किंग जिसमे कुल 850 वाहन की है तथा हल्द्वानी रोड स्थित रूसी बाईपास- 2 कि अस्थाई पार्किंग (जिसकी वाहन क्षमता लगभग 1500 वाहनों की है) में पार्क करवाकर उन्हें उच्च कोटि के शटल सेवा वाहनों के माध्यम से नैनीताल लाया एवं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल शहर के जिन होटल,रिजॉर्ट, होम स्टे, सराय एवं धर्मशालाओ में पार्किंग की सुविधा है उन सभी होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे स्वामी व प्रबंधक अपने यहां मौजूद वाहन पार्किंग क्षमता की सूची संबंधित थाना कोतवाली मल्लीताल एवं थाना तल्लीताल में देने का भी अनुरोध किया गया है। जिससे उस होटल,रिजॉर्ट व होम स्टे में मौजूद पार्किंग क्षमता की डिस्प्ले लिस्ट पर्यटकों की सुविधा के लिए नैनीताल आने वाले सभी मोटर मार्गो में चस्पा की जायगी। इसके साथ ही आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिन होटल, रिजॉर्ट प्रबंधन द्वारा अपने यहां डीजे व म्यूजिक सिस्टम का कार्यक्रम रखा जाना है वह संबंधित होटल रिजॉर्ट प्रबंधन अपने नजदीकी थाना,चौकी के माध्यम से अथवा सीधे तौर पर सक्षम उप जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही अनुमति ली जाएगी। वहीं सभी होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे प्रबंधन, टैक्सी संचालक, नाव व घोड़ा संचालक, टैक्सी बाइक संचालक अपने प्रतिष्ठानों में निर्धारित किराया सूची को चस्पा कराएंगे। जिससे पर्यटकों से निर्धारित किराया सूची से अतिरिक्त किराया नही वसूला जा सकेगा। इसके साथ ही नैनीताल शहर की कायाकल्प बेहतर बनाए रखने के लिए माल रोड एवं स्थानीय बाजारों में अवैध रूप से फड़, ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वाले एवम घुमंतू, भिखारियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए नैनीताल पुलिस-प्रशासन द्वारा नगर पालिका नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से अभियान चलाया जायेगा। वही नैनीताल भ्रमण के दौरान यदि कोई पर्यटक या टैक्सी संचालक नो पार्किंग जोन में अपने वाहनों को खड़ा करता है तो उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 337

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 201

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 226

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 188

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 137

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 167

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 249

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 696

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 184

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 247

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories