आईपीएस अधिकारी ने राजभवन में पत्रकारों को पत्रकार वार्ता करने से रोका

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 16, 2021 672 views
आईपीएस अधिकारी ने  राजभवन में पत्रकारों को पत्रकार वार्ता करने से रोका पर्यटन
उत्तराखंड: आज नैनीताल में पत्रकारों से उस समय बदसलूकी करने का मामला सामने आया जब पत्रकार राजभवन में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की प्रेस वार्ता करने पहुंचे। बताया जाता है कि इस दौरान आईपीएस अधिकारी रचिता द्वारा पत्रकारों को रोक दिया गया और उनसे अभद्रता की गयी। इस घटनाक्रम से पत्रकारों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल गुरमीत सिंह के राजभवन नैनीताल में पहली बार आगमन पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी थी। इसकी सूचना भी पत्रकारों को दी गयी थी। पत्रकार वार्ता साढ़े तीन बजे आहूत की गई थी तो पत्रकार समय पर वहां पहुंच गए। लेकिन तभी पत्रकारों को राजभवन के बाहरी गेट पर ही रोक दिया गया। बदसलूकी से गुस्साए पत्रकार वहां से लौटने लगे। इसके बाद कुछ अधिकारियों की विशेष अनुमति के बाद अन्य पत्रकार राजभवन प्रांगण तक पहुंचे। यहां साढ़े चार बजे तक पत्रकारों को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे जिला सहायक सूचना अधिकारी द्वारा पत्रकार वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। बताया जाता है कि आईपीएस अधिकारी रचिता द्वारा पत्रकारों से यह कहा गया कि यहीं बाइट-वाइट जो लेनी हो ले लो। इस पर जब उनसे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी ने कहा कि महामहिम की पत्रकार वार्ता तो बैठकर होनी चाहिए। तो बोलीं, पत्रकार वार्ता तो यहीं होगी, आप जाइए। यही नहीं आरोप है कि आईपीएस अधिकारी ने मातहतों को पत्रकार जोशी को बाहर करने को निर्देशित भी किया। इस पर पत्रकार आक्रोशित हो गए। इस घटना पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आईपीएस अधिकारी रचिता द्वारा की गई अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 337

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 201

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 226

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 188

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 137

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 167

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 249

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 696

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 184

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 247

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories