हेम आर्य ने कांग्रेस को कहा अलविदा
January 02, 2022
•
690 views
धर्म
उत्तराखंड: 2017 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य फिर से घर लौट आए हैं उन्होंने रविवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पिछले दिनों
नैनीताल से कांग्रेस पार्टी से विधायक का टिकट मांग रहे हेम आर्य को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने नोटिस भेजा था, हेम आर्य को चेतावनी दी गई थी कि अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी। इसके बाद से ही सुगबुगाहट थी कि जल्द ही हेम आर्य पार्टी छोड़ सकते है। नए साल में उन्होंने बड़ा धमाका करते हुए बीजेपी में घर वापसी कर ली है। 2017 में हेम आर्य को बीजेपी से टिकट नही मिला था जिसकी वजह से उन्होंने बीजेपी को त्याग कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन वहां भी उन्हें करारी हार देखने को मिली थी। फिर उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली और लगातार नैनीताल जिले में सामाजिक कार्यों में जुटे रहे हेम आर्य देहरादून में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक,नरेश बंसल,संगठन मंत्री अजय कुमार के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!