७ लाख लोगो ने उठाया आयुष्मान योजना से मुफ़्त उपचार का लाभ

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 09, 2023 405 views
७ लाख लोगो ने उठाया आयुष्मान योजना  से मुफ़्त उपचार का लाभ सामान्य
उत्तराखंड: • प्रदेश के 07 लाख लोगों ने आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार का उठाया लाभ। उफ्चार पर खर्च हुए 12 अरब से अधिक की धनराशि। जन मानस के फीडबैक इस बात की तस्दीक करते हैं कि प्रदेश में संचालित आयुष्मान योजना जन कल्याण की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। योजना के तहत अभी तक 6.67 लाख मरीजों ने मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठाया है। इस पर सरकार की 1203 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्तपालों से आ रहे फीड बैक ही आयुष्मान योजना का महत्व बताने के लिए काफी हैं। पूर्व में कई लोग आर्थिक बोझ के कारण बीमारी का उपचार नहीं करा पाते थे और अस्वस्थता के बावजूद भी अपने जीवन को जोखिम में डालने को विवश थे। जब से आयुष्मान योजना शुरू हुई आर्थिक रूप से कमजोर लोगों भी बड़ा सहारा मिल गया। किच्छा निवासी धनवीर बताते हैं कि मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। काम के दौरान हुए एक हादसे में वह घायल हुए। आयुष्मान योजना से उनका मुफ्त उपचार हुआ। वह कहते हैं कि यदि आयुष्मान योजना नहीं होती तो यह तय था कि वह विकलांग होकर रह जातेए और परिवार चलाना मुश्किल हो जाता। यानी उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह स्वयं का इलाज करा पाते। योजना के लाभार्थी पपलों निवासी भोपाल सिंहए चमोली की लक्ष्मी देवीए उत्तरकाशी के बमंड गांव निवासी गंगारामए बूरा गांव निवासी गुनरीरामए हरिद्वार के अरूण कुमार समेत बड़ी तादाद उन लाभार्थियों की है जिनके सामने अस्वस्थता के दिनों में एक बेवसी और लाचारी खड़ी थी। इन लाभाथ्रियों का कहना है कि यदि आयुष्मान योजना नहीं होती तो अस्वस्थता का संकट जीवन के हालातों पर हावी हो जाता। योजना ने कई लोगों को फिर से स्वस्थ व खुशहाल जीवन का तोहफा दिया है तो कई मरीजों के लिए यह योजना प्राणदायिनी साबित हुई है। उपचारित मरीज गदगद भाव सरकार का आभार जताते हैं। महज चार साल की समयावधि में प्रदेश में 49.72 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। प्रदेश के ज्यादातर लोग मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। लाभ लेने वाले कुल मरीजों की तादाद 6.67 लाख से अधिक पहुंच गई है। योजना के अंतर्गत हुए लाभार्थियों के मुफ्त उपचार पर सरकार की 1203 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना पर एक नजर। 6.67 लाख से अधिक मरीजों ने लिया योजना का लाभ 1203 करोड़ से अधिक धनराशि हुई मुफ्त उपचार पर खर्च 47.72 लाख से अधिक बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड धारक 223 अस्तपाल प्रदेश में योजना के अंतर्गत हैं सूचीबद्ध सरकारीध्निजी 30 हजार से अधिक अस्पताल देशभर में हैं सूचीबद्ध आम जनमानस के जीवन से जुड़ी आयुष्मान योजना टूटती सांसों से बिखरती उम्मीदों को फिर से समेटने का अतुलनीय कार्य कर रही है। यह जन कल्याण का एक वह मुकाम जहां मूल्य और मायने सिर्फ इंसानियत के ही शेष बचते हैं। हमें प्रसन्नता है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना सराहना के स्तर को हासिल कर रही है। जन स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। लाभार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा हर हाल में मिले। हमारी कोशिश है कि प्रदेश में शत.प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बन जाएं। ताकि संजीवनी एवं प्राणदायिनी जैसे अलंकरणों को सुशोभित करने वाली आयुष्मान योजना का लाभ सभी को मिले
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 103

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 169

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 170

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी video thumbnail
VIDEO
मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 289

नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आज श्री रामसेवक सभा द्वारा होली रंग जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। जुलूस में एक …
सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 182

सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव

नैनीताल: सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सुखाताल के …
कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 01, 2026 145

कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित

नैनीताल: जनपद नैनीताल में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि पर होटल निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने …
रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 222

रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध

नैनीताल: नैनीताल में रात्रि 11 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराए जाने की कार्रवाई पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल …
श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 133

श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न

नैनीताल: श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें …
नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से  स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 26, 2026 209

नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में पिछले तीन दशकों से होली की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए हुए युगमंच परिवार द्वारा इस …
काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 23, 2026 380

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …
Scroll to load more stories