मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज
May 25, 2026
•
4 views
अपराध
नैनीताल: पर्यटन सीजन में मॉलरोड पर भीड़ के बीच तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने रेस ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए युवक की बाइक सीज कर दी।
जानकारी के अनुसार शाम के समय मल्लीताल मॉलरोड क्षेत्र में बाइक संख्या यूके 04 जैड 3669 को तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। उस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। पुलिस टीम ने बाइक को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के जरूरी कागजात नहीं मिले।
एसआई मो. यूनुस ने बताया कि तल्लीताल धोबीघाट निवासी अमित सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सीज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!