तेज रफ़्तार का क़हर:बोलेरो यात्री प्रतीक्षालय से टकराई
July 02, 2026
•
65 views
दुर्घटना
नैनीताल: नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो बुधवार सुबह ज्योलीकोट के समीप नंबर एक बैंड पर सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराई। हादसे में प्रतीक्षालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय प्रतीक्षालय में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूके-04 जेड-9893 नंबर की बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रतीक्षालय का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक, कुसुमखेड़ा निवासी जयकिशन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!