नैनीताल में युवती ने सल्फास की गोलियां खाईं, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती,
July 02, 2026
•
70 views
शहर
नैनीताल: नैनीताल के समीपवर्ती गांव तल्ला बगड़ की 21 वर्षीय युवती ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उसके एक परिचित ने उसे तत्काल बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया।
जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ममता पांगती ने बताया कि युवती की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई के साथ घटना के कारणों की जांच में जुटी है। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती से संपर्क किया है। युवती के स्वस्थ होने पर पूछताछ की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!