नैनीताल में थार का स्वेग पड़ा भारी, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 30, 2026 2 views
नैनीताल में थार का स्वेग पड़ा भारी, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शहर
नैनीताल: बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगाकर थार में घूमना पड़ा महंगा, नैनीताल पुलिस ने किया वाहन सीज नैनीताल। काशीपुर से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी थार में “स्वेग” दिखाना महंगा पड़ गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर तल्लीताल डांठ क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक थार वाहन आता दिखाई दिया, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो उसके शीशों पर भी काली फिल्म चढ़ी हुई मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी देने पर वाहन में सवार लोग पुलिस को ही नियम समझाने लगे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट और शीशों पर काली फिल्म लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काशीपुर निवासी मोहम्मद फहीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थार वाहन को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन का पंजीकरण नंबर UP 21 DQ 6800 है। गौरतलब है कि डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिले में बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है फॉलो करें : पहाड़ीज इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 19

उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

नैनीताल: उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को अधिकांश क्षेत्रों में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। भारत …
नन्हे कलाकार आयुष का कमाल,  ड्रॉइंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 82

नन्हे कलाकार आयुष का कमाल, ड्रॉइंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

नैनीताल: नैनीताल। कम उम्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के कक्षा …
शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 6

शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, वाहन सीज

नैनीताल: नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई …
नैनीताल में होटल स्टाफ की गुंडागर्दी! दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 2

नैनीताल में होटल स्टाफ की गुंडागर्दी! दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र स्थित नक्षत्र होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों के साथ होटल कर्मचारी द्वारा कथित रूप से मारपीट …
अब नैनीताल में नहीं दौड़ेंगी रेंटल और टैक्सी बाइकें शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 265

अब नैनीताल में नहीं दौड़ेंगी रेंटल और टैक्सी बाइकें

नैनीताल: नैनीताल शहर क्षेत्र में अब रेंटल और टैक्सी बाइकों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग …
नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 168

नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह …
नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 8

नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह …
12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 60

12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह

नैनीताल: 12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा “छात्र-छात्राओं की मेहनत, …
लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 104

लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल, 30 जून कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड के मरम्मत कार्य में …
नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 122

नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नैनी झील में कूदे एक युवक को …
Scroll to load more stories