शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, वाहन सीज
June 30, 2026
•
7 views
शहर
नैनीताल: नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया है, जबकि चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को तल्लीताल पुलिस क्षेत्र में टैक्सी स्कूटी चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही एक टैक्सी स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 9477 मॉल रोड की ओर लहराते हुए जाती दिखाई दी। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने स्कूटी को रोककर चालक की जांच की।
जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पंतनगर निवासी विजय यादव के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया गया है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
फॉलो करें : पहाड़ीज इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!