उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 30, 2026 32 views
उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट राज्य
नैनीताल: उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को अधिकांश क्षेत्रों में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने आगामी 1 से 4 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसून के सक्रिय से प्रबल रहने तथा कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय मौसमी द्रोणिका तथा 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से उत्तराखंड में वर्षा गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 1 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने 1 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 2 जुलाई को नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 3 और 4 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर 3 जुलाई को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। वहीं 4 जुलाई को पौड़ी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें और राजमार्ग बाधित होने, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि, फ्लैश फ्लड तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही बिजली, पेयजल, परिवहन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखने का आग्रह किया है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नन्हे कलाकार आयुष का कमाल,  ड्रॉइंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 89

नन्हे कलाकार आयुष का कमाल, ड्रॉइंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

नैनीताल: नैनीताल। कम उम्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के कक्षा …
शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, वाहन सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 10

शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, वाहन सीज

नैनीताल: नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई …
नैनीताल में थार का स्वेग पड़ा भारी, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 3

नैनीताल में थार का स्वेग पड़ा भारी, बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल: बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगाकर थार में घूमना पड़ा महंगा, नैनीताल पुलिस ने किया वाहन सीज नैनीताल। काशीपुर …
नैनीताल में होटल स्टाफ की गुंडागर्दी! दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 3

नैनीताल में होटल स्टाफ की गुंडागर्दी! दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र स्थित नक्षत्र होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों के साथ होटल कर्मचारी द्वारा कथित रूप से मारपीट …
अब नैनीताल में नहीं दौड़ेंगी रेंटल और टैक्सी बाइकें शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 278

अब नैनीताल में नहीं दौड़ेंगी रेंटल और टैक्सी बाइकें

नैनीताल: नैनीताल शहर क्षेत्र में अब रेंटल और टैक्सी बाइकों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग …
नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 170

नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह …
नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 8

नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह …
12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 60

12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह

नैनीताल: 12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा “छात्र-छात्राओं की मेहनत, …
लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 104

लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल, 30 जून कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड के मरम्मत कार्य में …
नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 122

नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नैनी झील में कूदे एक युवक को …
Scroll to load more stories