पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 60 views
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन धर्म
नैनीताल: नैनीताल:: सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नगर के प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मंदिर के पंडितों द्वारा समूह में विधि-विधान के साथ वट सावित्री व्रत की पूजा संपन्न कराई गई। महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर पहुंचकर वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा कर वट वृक्ष की टहनी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पंडितों ने महिलाओं को वट सावित्री व्रत का धार्मिक महत्व बताते हुए पूजा विधि संपन्न कराई।
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन body image 1
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन body image 2
इस दौरान महिलाओं ने समूह बनाकर पूजा की और व्रत कथा सुनने के बाद भगवान से परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। सुबह से ही नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर दिखाई दिया। महिलाओं ने पूजा के बाद एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं भी दीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं सुखमय जीवन की कामना करती हैं। नैनीताल में भी यह पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

प्रशासन सख्त, बारापत्थर से खुर्पाताल तक हटाया अतिक्रमण शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 83

प्रशासन सख्त, बारापत्थर से खुर्पाताल तक हटाया अतिक्रमण

नैनीताल: नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। लोनिवि, विकास प्राधिकरण, …
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 15, 2026 195

डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना

नैनीताल: नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की …
97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 14, 2026 224

97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान

नैनीताल: 97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान नैनीताल। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शहर की प्रतिभाशाली छात्रा …
आर्यमान बिड़ला स्कूल में बालिकाओं का धमाल, 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 13, 2026 272

आर्यमान बिड़ला स्कूल में बालिकाओं का धमाल, 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत

हल्द्वानी: हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम इस वर्ष …
नैनीताल में अवैध प्राइवेट टैक्सियों पर सख्ती, 15 दिन में विशेष अभियान के निर्देश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 13, 2026 208

नैनीताल में अवैध प्राइवेट टैक्सियों पर सख्ती, 15 दिन में विशेष अभियान के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित हो रही प्राइवेट टैक्सियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। …
नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील video thumbnail
VIDEO
जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 12, 2026 327

नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील

नैनीताल: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) ने नैनीताल जिले के खुर्पाताल स्थित डायनेस्टी रिजॉर्ट (शीला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की इकाई) के खिलाफ …
नैनीताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई: 197 में से 169 में अनियमितता शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 11, 2026 266

नैनीताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई: 197 में से 169 में अनियमितता

नैनीताल: नैनीताल शहर में एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में 16 होम स्टे पर कार्रवाई हुई, जहां एक भी होम स्टे …
मातृ दिवस : लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यक्रम में 12 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2026 296

मातृ दिवस : लेक सिटी वेलफेयर क्लब के कार्यक्रम में 12 संघर्षशील महिलाएं सम्मानित

नैनीताल: मातृ दिवस के अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल बैंक के सहयोग से एक आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन …
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 10, 2026 160

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होगा। शनिवार को आयोजित …
4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 231

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। …
Scroll to load more stories