नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 30, 2026 2 views
नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला दुर्घटना
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नैनीझील से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी 28 वर्षीय प्रकाश आर्य के रूप में हुई है, जो शहर के एक स्थानीय होटल में कार्यरत थे और पिछले कुछ दिनों से लापता बताए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्रकाश आर्य कुछ दिन पहले रात के समय अपने एक मित्र से मिलने की बात कहकर होटल से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पहले होटल प्रबंधन और बाद में परिजनों ने उनकी तलाश की। खोजबीन के दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे उनका सामान मिला, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह नैनीझील में शव दिखाई देने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। शव के पास से एक लावारिस बैग भी बरामद हुआ, जिसमें मोबाइल चार्जर, बच्चे की दूध की बोतल, महिला की चप्पल और शराब की एक छोटी बोतल मिली है।
नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला body image 1
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को 45 वर्षीय मनीष साह और शनिवार को 48 वर्षीय महिंद्र चौहान के शव भी नैनीझील से बरामद हुए थे। वहीं सोमवार को एक नेपाली युवक ने नैनीझील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की तत्परता से समय रहते बचा लिया गया था। लगातार चार दिनों के भीतर नैनीझील से तीसरा शव मिलने और आत्महत्या के प्रयास की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से झील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। — गणेश चंद्र कंडपाल फॉलो करें: पहाड़ीस इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 114

नैनीझील से लापता युवक का शव बरामद, चार दिनों में तीसरा मामला

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह …
12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 49

12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह

नैनीताल: 12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा “छात्र-छात्राओं की मेहनत, …
लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 89

लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल, 30 जून कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड के मरम्मत कार्य में …
नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 103

नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नैनी झील में कूदे एक युवक को …
नैनीताल में बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाने का आरोप, संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 29, 2026 171

नैनीताल में बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाने का आरोप, संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित स्टाफ हाउस में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध युवक को छोटे बच्चों …
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 118

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 17

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 95

ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal नैनीताल। नगर के ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ विशाल …
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 118

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग, जानें …
तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 154

तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा

नैनीताल: तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों …
Scroll to load more stories