12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह
June 30, 2026
•
37 views
शहर
नैनीताल: 12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह
नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा “छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद–2026” विषय पर प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन आगामी रविवार, 12 जुलाई 2026 को सायं 3:00 बजे गोवर्धन हॉल, मल्लीताल, नैनीताल में किया जाएगा।
समाज के अध्यक्ष मनोज साह एवं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, युवा प्रेरणा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख
अंकित साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि नाबार्ड के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों एवं नगरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि यह आयोजन समाज में शिक्षा और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।
— गणेश चंद्र कंडपाल
Pahadis in India News Portal

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!