अब नैनीताल में नहीं दौड़ेंगी रेंटल और टैक्सी बाइकें
June 30, 2026
•
266 views
शहर
नैनीताल: नैनीताल शहर क्षेत्र में अब रेंटल और टैक्सी बाइकों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।
आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि नैनीताल शहर में रेंटल बाइक एवं टैक्सी बाइक का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि केवल 3 जुलाई 2017 से पूर्व पंजीकृत टैक्सी बाइकें ही नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित हो सकेंगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की रेंटल या टैक्सी बाइक के संचालन पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग के अनुसार, पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल में वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे शहर की संकरी सड़कों पर यातायात प्रभावित होता है।
इसी को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लागू किया गया है।
पर्यटकों की जानकारी के लिए नैनीताल के तीनों प्रवेश द्वारों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि हल्द्वानी और काठगोदाम से रेंटल या टैक्सी बाइक से आने वाले पर्यटकों को पहले ही प्रतिबंध की जानकारी मिल सके।
Follow: Pahadis In India News Portal

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!