नैनीताल में होटल स्टाफ की गुंडागर्दी! दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता
June 30, 2026
•
2 views
शहर
नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र स्थित नक्षत्र होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों के साथ होटल कर्मचारी द्वारा कथित रूप से मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पर्यटकों में दहशत और आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी होटल कर्मचारी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी विकल्प शर्मा अपनी पत्नी तथा अपने भाई-भाभी के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे और तल्लीताल जू रोड स्थित होटल में ठहरे हुए थे। पर्यटकों का आरोप है कि देर रात वे अपने कमरे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान होटल का एक कर्मचारी नशे की हालत में उनके कमरे के पास पहुंचा और अभद्र व्यवहार करने लगा।
आरोप है कि विरोध करने पर होटल कर्मचारी ने पर्यटक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की और अभद्रता की। घटना से घबराए पर्यटकों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद किया और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी होटल कर्मचारी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मामले में पर्यटकों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर लमगड़ा निवासी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
फॉलो करें : पहाड़ीज इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!