टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल
June 03, 2026
•
60 views
दुर्घटना
नैनीताल: टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल
तल्लीताल के बिड़ला रोड पर मंगलवार को एक टैक्सी बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की गोद से चार माह की बच्ची सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद एहतियातन हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी ऋषि कुमार मंगलवार को दोपदर अपने परिवार के साथ बिड़ला रोड से पैदल नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रैमजे। अस्पताल से पहले मोड़ के पास नीचे की ओर आ रही एक टैक्सी बाइक ने परिवार के साथ चल रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला की गोद में मौजूद चार माह की अन्वी सड़क पर गिर गई और चोटिल हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्ची को सड़क पर गिरता देख स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को फटकार लगाई। इसके बाद चालक बच्ची और उसके परिजनों को लेकर उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा।
अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. साहिल ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कोई खुली चोट नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!