श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 28, 2026 179 views
श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न धर्म
नैनीताल: श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आंवला एकादशी के अवसर पर रंग धारण एवं चीर बंधन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक और विहंगम रंगोली निर्माण से हुई, जिसके पश्चात पारंपरिक विधि-विधान से चीर बंधन संपन्न हुआ। चीर में पदम (पैय्यां) प्रनुस सिरसाउड्स वृक्ष की टहनियों का उपयोग किया गया। यह वृक्ष औषधीय गुणों की खदान माना जाता है और उत्तराखंड में ‘देव वृक्ष’ के रूप में पूजनीय है। शीतकाल में गुलाबी-सफेद फूलों से आच्छादित यह वृक्ष हिमालयी क्षेत्र की शोभा बढ़ाता है। धार्मिक अनुष्ठानों, औषधि निर्माण तथा पारंपरिक औषधीय लेप में इसका विशेष महत्व है। चीर बंधन के अवसर पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सभा के सदस्यों के साथ स्थानीय महिलाओं ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया। रंग धारण के साथ समस्त प्राणिमात्र के स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना की गई। कार्यक्रम में होली के रंगों के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। लाल रंग प्रेम, साहस और ऊर्जा का प्रतीक है; पीला ज्ञान और खुशी का द्योतक है; नीला शांति और दिव्यता का प्रतीक है; हरा नई शुरुआत और प्रकृति का संकेत देता है; गुलाबी स्नेह और सौहार्द बढ़ाता है; नारंगी उत्साह और पवित्र ऊर्जा का प्रतीक है; जबकि बैंगनी ज्ञान एवं रचनात्मकता को दर्शाता है। होली के रंगों से सजी रंगोली का निर्माण हीरा रावत, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट और बिमल चौधरी द्वारा किया गया।
श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न body image 1
श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न body image 2
इसके उपरांत वरिष्ठ होली गायक श्री मुकेश जोशी ने होली गायन प्रस्तुत किया, जिसमें गिरीश भट्ट, रक्षित साह और युवराज करायत ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा ‘आशु’, हरीश सिंह राणा, राजेंद्र सिंह बजेठा, गिरीश भट्ट, मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह, गिरीश जोशी ‘मक्खन’, हीरा सिंह रावत, आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष बिमल साह एवं प्रो. ललित तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फागोत्सव के क्रम में आज 28 फरवरी को श्री रामसेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा श्री राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका का मंचन भी किया जाएगा।
श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 64

काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान

नैनीताल: काली फिल्म लगी कारों पर पुलिस का शिकंजा, पर्यटकों के चालान नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन …
सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 49

सड़क किनारे खड़े युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार

नैनीताल: बोलेरो ने मारी टक्कर, जबड़ा टूटा, चालक फरार Pahadis in india.com भवाली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो …
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 48

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

नैनीताल: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, अस्पताल में कराया उपचार नैनीताल। मल्लीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में बुधवार …
रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 84

रात को गायब स्कूटी सुबह मिली, मालिक हैरान

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास से मंगलवार …
हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 04, 2026 65

हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा ट्रेड्स कप

नैनीताल: हॉकी के महाकुंभ का आगाज आज, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा 100वां अखिल भारतीय ट्रेंड्स कप नैनीताल। …
टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 86

टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल

नैनीताल: टैक्सी बाइक से महिला को लगी टक्कर, गोद से गिरकर चार माह की बच्ची घायल तल्लीताल के बिड़ला रोड पर …
एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो video thumbnail
VIDEO
शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 148

एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंतः देखें वीडियो

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार सुबह जमकर …
पालिका कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 193

पालिका कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नगर पालिका के एक संविदा कर्मी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से …
एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंत, हाथापाई से लगा जाम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 91

एक दिन का टोल या रोज का? चुंगी पर पर्यटक और कर्मियों में भिड़ंत, हाथापाई से लगा जाम

नैनीताल: तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मंगलवार सुबह जमकर विवाद …
हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी नौकरी
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 03, 2026 164

हौसलों की उड़ान: बिना कोचिंग कई परीक्षाएं पास कर बनीं उप शिक्षा अधिकारी

नैनीताल: मेहनत, आत्मविश्वास और लगातार संघर्ष के दम पर नैनीताल की परवीन अज़हर ने सफलता की नई इबारत लिख दी है। …
Scroll to load more stories