माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 10, 2026 66 views
राजनीति
नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को मल्लीताल स्थित माँ नैना देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की सिद्धि हेतु विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की को समन्वयक नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। माँ नैना देवी से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे तथा देशवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्राप्त होता रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है तथा विकसित भारत और विश्वगुरु भारत के संकल्प की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। पूजा-अर्चना के दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उत्तराखंड के विकास और भारत की निरंतर प्रगति की भी कामना की गई।
माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा body image 1
माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा body image 2
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, महिला आयोग सदस्य बिमला अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह एवं ज्योति ढौंडियाल, मंडल महामंत्री हरीश सिंह राणा, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार, कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हेमन्त बेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। — गणेश चंद्र कांडपाल पाहाड़ीस इन इंडिया न्यूज पोर्टल
माँ नैना देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए हुई पूजा supporting media
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 44

15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया

नैनीताल: 15 जून कैंचीधाम मेला: हल्द्वानी से 150, नैनीताल-भीमताल से 100 रुपये होगा शटल किराया कैंचीधाम मेले के लिए शटल सेवा …
कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 10, 2026 34

कैंचीधाम मेले में नहीं लगेंगे ठेले-फूड वैन, 254 बसों और 250 टैक्सियों से होगी शटल सेवा

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों को …
13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 77

13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

नैनीताल: 13 जून को चितई गोल्ज्यू महाराज मंदिर में विशाल महाभोज, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील अल्मोड़ा। प्रसिद्ध श्री चितई …
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद  चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 14

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून मतदान

नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर परिषद शाखा चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, 14 जून को होगा मतदान …
आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं की कमान, कैंची धाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 78

आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कुमाऊं की कमान, कैंची धाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नैनीताल: नैनीताल:: भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल का …
मां नयना देवी मंदिर स्थापना दिवस :नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 81

मां नयना देवी मंदिर स्थापना दिवस :नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन

नैनीताल: नगर के प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जून से 23 जून 2026 तक …
झील में कूदने का बना लिया था मन, पुलिस की पूछताछ ने बचा ली जान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 111

झील में कूदने का बना लिया था मन, पुलिस की पूछताछ ने बचा ली जान

नैनीताल: मल्लीताल पुलिस की सतर्क रात्रि गश्त ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। आत्महत्या के इरादे से नैनीताल पहुंचे व्यक्ति …
भूस्खलन की जद में खूपी, एक साल बाद भी विस्थापन योजना अधूरी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 81

भूस्खलन की जद में खूपी, एक साल बाद भी विस्थापन योजना अधूरी

नैनीताल: मानसून की आहट के साथ ही नैनीताल के समीप स्थित खूपी गांव के ग्रामीणों की चिंताएं फिर गहरा गई हैं। …
15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव, कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 09, 2026 93

15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव, कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 15 जून को होने वाले जन्मोत्सव एवं विशाल मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां …
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज, विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 08, 2026 39

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज, विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल

नैनीताल: नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल की रजिस्ट्रेशन संख्या 376 के अंतर्गत आगामी 14 जून …
Scroll to load more stories