Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 01, 2026 89 views
Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत शहर
नैनीताल: नैनीताल। मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले हुई बारिश ने एक बार फिर बीडी पांडे जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को उजागर कर दिया है। शनिवार देर रात हुई बारिश के दौरान अस्पताल की कई छतों से पानी टपकने लगा, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी खराब हो गई कि अस्पताल कर्मियों को मरीजों के बैड दूसरी जगह खिसकाने पड़े और टपकते पानी को रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन व अन्य बर्तन रखने पड़े। जिला अस्पताल, जहां गंभीर मरीज उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां पहली ही बारिश में भवन की जर्जर हालत सामने आ गई। महिला वार्ड सहित कई हिस्सों में छत से लगातार पानी टपकता रहा, जिससे मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। फर्श पर जमा पानी के कारण फिसलने का खतरा भी बना रहा। यह समस्या नई नहीं है। पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान अस्पताल के कई वार्डों में पानी भर गया था।
Nainital:टपकती छत के साए में इलाज, पहली बारिश में खुली अस्पताल की हकीकत body image 1
हालात इतने बिगड़ गए थे कि बर्न वार्ड तक जलमग्न हो गया था, जबकि महिला प्रसूति वार्ड में पानी घुसने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात से पहले अस्पताल भवन की मरम्मत और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश इन दावों की हकीकत सामने ला देती है। लोगों का कहना है कि यदि अभी से यह स्थिति है तो आगामी मानसून के दौरान अस्पताल की हालत और भी गंभीर हो सकती है। अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल ने बताया कि भवन में रिसाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अस्पताल की छतों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन और शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 66

डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी

नैनीताल: डेढ़ साल तक चोट से जूझते रहे, फिर जीता गोल्ड; भवाली के सूरज की शानदार वापसी भवाली। मजबूत इरादों और …
नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 84

नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान

नैनीताल: नाव में बिना लाइफ जैकेट हुड़दंग करना पड़ा महंगा, हरियाणा के पर्यटक का कटा चालान नैनीताल। नैनीताल झील में नाव …
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 01, 2026 86

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 7 जून को, तैयारियां तेज नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की एक …
फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे माता-पिता, नैनीताल में बिछड़ी दिल्ली की 2 वर्षीय  बच्ची शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 31, 2026 207

फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे माता-पिता, नैनीताल में बिछड़ी दिल्ली की 2 वर्षीय बच्ची

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल में दिल्ली से घूमने आए एक परिवार की दो वर्षीय मासूम बच्ची अचानक अपने माता-पिता से बिछड़ …
मल्लीताल व तल्लीताल  में  होगी  800-900 वाहनों की पार्किंग  विकसित जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 139

मल्लीताल व तल्लीताल में होगी 800-900 वाहनों की पार्किंग विकसित

नैनीताल: उत्तराखंड शासन के आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को नैनीताल शहर में …
त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 45

त्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की सफलता को मिला , मार्गशाला फाउंडेशन को UNDP SDG Achievers award

नैनीताल: उत्तराखंड के ग्रामीण युवाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत मार्गशाला फाउंडेशन को संयुक्त …
नैनीताल में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, बढ़ी ठंडक video thumbnail
VIDEO
मौसम
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 115

नैनीताल में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, बढ़ी ठंडक

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से शहर …
मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 226

मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल

नैनीताल: मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकान से चोरी, CCTV वीडियो वायरल नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच मल्लीताल …
मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 30, 2026 178

मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान

नैनीताल: मॉलरोड के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया भुगतान पर्यटन नगरी नैनीताल में घूमने …
विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 28, 2026 188

विश्राम दिवस पर श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नैनीताल: नैनीताल। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। परीक्षित जी …
Scroll to load more stories