मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 12, 2026 442 views
मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला दुर्घटना
नैनीताल: मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला एक का हाथ, दूसरी का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चीख-पुकार से दहला पुराना घोड़ा स्टैंड क्षेत्र नैनीताल। शुक्रवार को मल्लीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर बढ़ गया और दिल्ली से नैनीताल घूमने आई दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल संस्थान का ट्रक पहले एक वैन से टकराया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ गया और वहां से गुजर रही दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला body image 1
मल्लीताल में दर्दनाक हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचला body image 2
घायलों की दर्दभरी चीखें सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि रितु डांग (42 वर्ष) और भारवी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने जल संस्थान के वाहनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। — गणेश चंद्र कांडपाल पहाड़ीस इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल pahadisinindia.com
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 381

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 233

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 251

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 215

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 164

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 202

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 278

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 728

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 213

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 272

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories