शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 04, 2026 73 views
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में खेल
नैनीताल: शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल गुरुवार को हॉकी के रंग में रंगी नजर आई। ऐतिहासिक डीएसए मैदान में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने फीता काटकर तथा हॉकी स्टिक से गेंद पर शॉट लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शतकीय संस्करण के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। प्रतियोगिता से पहले तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से डीएसए मैदान तक निकली भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। माल रोड से गुजरती शोभायात्रा में ओलंपियन राजेंद्र रावत तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित शाह का नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। पुलिस बैंड की धुनों, पारंपरिक छोलिया नृत्य, सांस्कृतिक झांकियों और स्कूली बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। मुख्य अतिथि दीपक रावत ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में body image 1
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में body image 2
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच प्रदान करती हैं। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के 100वें संस्करण में देशभर की 49 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड्स कप केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि भारतीय हॉकी की समृद्ध परंपरा का प्रतीक बन चुका है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रुद्रपुर और आगरा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। 100वें संस्करण के आयोजन ने नैनीताल में हॉकी के गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
शतक के शिखर पर ट्रेड्स कप: नैनीताल में हॉकी महाकुंभ का भव्य आगाज, 49 टीमें मैदान में body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 329

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 198

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 221

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 186

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 134

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 165

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 247

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 690

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 181

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 245

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories