फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी
June 19, 2026
•
61 views
स्वास्थ्य
नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे क्षेत्र में बीते 18 जून की बारिश के बाद से सीवर का गंदा और मलमूत्र युक्त पानी लगातार बहने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे भी सीवर का दूषित पानी सड़क पर बहता दिखाई दिया,गंदा पानी सड़क से बहकर सीधा तालाब जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
माँ नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि संबंधित स्थान वीआईपी मार्ग पर स्थित है, जहां से उच्च अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों तथा आम लोगों की नियमित आवाजाही रहती है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के नाते वह संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। 
यदि बिना विलंब के सीवर के गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन इस मामले को उच्च न्यायालय के समक्ष उठाना पड़ेगा।
पुनीत टंडन ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को शुक्रवार दोपहर दो बजे तक समस्या के समाधान का समय दिया है। इसके बाद वह स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि मौके का पुनः निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!