पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 17, 2026 5 views
पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नोटिस शहर
नैनीताल: पर्यटन विभाग की कार्रवाई: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर कैंसल लैम्प को नैनीताल। पंगोट क्षेत्र के ग्राम बगड़ मल्ला स्थित पर्यटन इकाई कैंसल लैम्प के खिलाफ पर्यटन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने संस्थान प्रबंधन को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों की ओर से साक्ष्यों सहित शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि संबंधित पर्यटन इकाई में रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम का संचालन किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विभाग ने उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली-2014 एवं संशोधित नियमावली-2016 के प्रावधानों का हवाला देते हुए संस्थान प्रबंधन को तत्काल इस प्रकार की गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला अथवा शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित पर्यटन इकाई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उसका पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकता है। पर्यटन विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों पर उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की शांति और सुविधा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 121

Nainital:शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

नैनीताल: शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप, युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज पुणे निवासी युवती ने …
बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 99

बीडी पांडे अस्पताल में शराबी का हंगामा, पीआरडी जवानों से हाथापाई

नैनीताल: नैनीताल। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में बुधवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक …
नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 80

नैनीताल पुलिस का सराहनीय कार्य: परिजनों से बिछड़ा मासूम सकुशल मिलाया

नैनीताल: नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से …
जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन व्यापार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 101

जल संस्थान टैंकर कांड के बाद हरकत में व्यापार मंडल, सौंफ़ा ज्ञापन

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 12 जून को जल संस्थान के पानी के टैंकर की चपेट में आने से दो महिला …
मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 17, 2026 179

मल्लीताल में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली

नैनीताल: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के …
सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 16, 2026 67

सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची

नैनीताल: सरिताताल में गिरी मुरादाबाद के पर्यटकों की कार, चार लोगों की जान बाल-बाल बची नैनीताल। नैनीताल घूमने आए मुरादाबाद के …
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 105

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 15, 2026 15

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल: कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना …
कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 58

कैंचीधाम मेले की तैयारियों का कुमाऊं आयुक्त व आईजी ने किया निरीक्षण

नैनीताल: कैंचीधाम/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का …
कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों  ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 14, 2026 508

कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़ , मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि

नैनीताल: कैंची धाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, मेडिकल में शराब सेवन की पुष्टि; मुकदमा …
Scroll to load more stories