लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 30, 2026 75 views
लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश जनहित
नैनीताल: नैनीताल, 30 जून कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड के मरम्मत कार्य में हो रही अत्यधिक देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कार्य में अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि लोअर मालरोड 15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त है। इस दौरान उन्होंने स्वयं दो बार स्थलीय निरीक्षण किया है, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। इसके बावजूद निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी और असंतोषजनक पाई गई। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बार-बार कार्य पूर्ण करने की नई समय-सीमा दी जा रही है। विभाग ने पर्यटन सीजन से पहले कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब पुनः 45 दिन का अतिरिक्त समय मांगा गया है। अब CCTV से होगी निगरानी कुमाऊँ आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण स्थल पर तत्काल CCTV कैमरे लगाए जाएं तथा उनका लाइव लिंक आयुक्त कार्यालय और जिलाधिकारी नैनीताल को उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य की रियल-टाइम निगरानी की जा सके।
लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश body image 1
लोअर मालरोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, CCTV निगरानी के निर्देश body image 2
उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षणों के दौरान कई बार कार्यस्थल पर निर्माण कार्य नहीं पाया गया। ‘40 मीटर सड़क बनाने में एक साल’ दीपक रावत ने कहा कि मात्र 40 मीटर सड़क के निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लग जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है कि कार्य पूर्ण होने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी नैनीताल की यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । — गणेश चंद्र कंडपाल Pahadis in India News Portal
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 20

12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह

नैनीताल: 12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा “छात्र-छात्राओं की मेहनत, …
नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 30, 2026 87

नैनी झील में डूबने जा रहे युवक को स्थानीय युवक ने बचाया, तीसरी बड़ी अनहोनी टली

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नैनी झील में कूदे एक युवक को …
नैनीताल में बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाने का आरोप, संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 29, 2026 164

नैनीताल में बच्चों को पैसे और खाने का सामान देकर लुभाने का आरोप, संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित स्टाफ हाउस में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध युवक को छोटे बच्चों …
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 115

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 14

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 91

ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal नैनीताल। नगर के ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ विशाल …
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 114

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग, जानें …
तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 148

तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा

नैनीताल: तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों …
होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 149

होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल

नैनीताल: होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल नैनीताल। तल्लीताल के एक होटल के रिशेप्शन की खिड़की से …
नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 207

नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

नैनीताल: नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल झील में नयना …
Scroll to load more stories