पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल
June 04, 2026
•
137 views
दुर्घटना
नैनीताल: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, अस्पताल में कराया उपचार
नैनीताल। मल्लीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 11 वर्षीय छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद घायल छात्र को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी राजू जीना अपने 11 वर्षीय पुत्र दक्ष को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सुबह के समय जब वे अंडा मार्केट क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में छात्र दक्ष के पैर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता करते हुए घायल छात्र को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. येति ने बताया कि छात्र को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!