ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
June 27, 2026
•
59 views
धर्म
नैनीताल: PahadisInIndia News Portal
नैनीताल। नगर के ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के व्यवस्थापक हेम जोशी ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया जाता है, जबकि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को विशेष रूप से खिचड़ी एवं खीर का भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से यह धार्मिक परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। 
आयोजन को सफल बनाने में हेम चंद्र जोशी, गुड्डू टटोला, विनोद तिवारी, भगवान सिंह, हिमांशु राज, डॉ. कीर्ति पाठक,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, माँ नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन सहित अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
गणेश चंद्र कांडपाल
Follow: PahadisInIndia News Portal


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!