डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 27, 2026 3 views
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित मिशन ग्रीन के अंतर्गत शनिवार को व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र (आरएआरआई) के पूर्व प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. गिरीश चंद्र जोशी ने देवदार, बांज, बुरांश, पदम तथा हाइड्रेंजिया के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर डॉ. गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि पौधारोपण केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि हमारा मानवीय धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उसके ऋण को चुकाने का प्रयास करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण को दैनिक जीवन की संस्कृति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, जनेऊ संस्कार, विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाने का आह्वान करते हुए इसे जीवन का श्रेष्ठ और सकारात्मक कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गिरीश चंद्र जोशी को शॉल ओढ़ाकर, पौधों के फ्लायर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश body image 1
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश body image 2
इस वर्ष का पौधारोपण कार्यक्रम पूर्व निदेशक पर्यावरण संस्थान स्वर्गीय डॉ. रणबीर सिंह रावल तथा स्वर्गीय डॉ. सुचेतन साह की स्मृति को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में लगाए गए सभी पौधे वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए। मिशन ग्रीन अभियान में डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हेम जोशी, डॉ. हिमानी कार्की, वसुंधरा, लता, मोहित खाती, लीला, दिशा, आयुषी, अदिति जोशी, अंशिका, कल्पना रौतेला, मनीषा पंत, पायल, आयुष, दीक्षा, हिमानी, कोमल पांडे, लक्ष्मी नेगी, उपासना सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। Ganesh Chandra Kandpal 📲 Follow: PahadisInIndia News Portal
डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का  संदेश शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 65

डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नैनीताल। डीएसबी परिसर के …
ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 59

ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी व खीर का भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal नैनीताल। नगर के ठंडी रोड स्थित शनि मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ विशाल …
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 56

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग

नैनीताल: PahadisInIndia News Portal ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के दुर्लभ संयोग से बनेगा महाशुभ योग, जानें …
तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 93

तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा

नैनीताल: तल्लीताल में ओवरलोड पिकअप सीज, चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों …
होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 125

होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल

नैनीताल: होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल नैनीताल। तल्लीताल के एक होटल के रिशेप्शन की खिड़की से …
नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 163

नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

नैनीताल: नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल झील में नयना …
नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 27, 2026 4

नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

नैनीताल: नयना देवी मंदिर के समीप झील में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव नैनीताल। शनिवार सुबह नैनीताल झील में नयना …
मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 129

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार …
एनयूजेआई  की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 45

एनयूजेआई की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 9

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
Scroll to load more stories