होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल
June 27, 2026
•
93 views
शहर
नैनीताल: होटल रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर दो वर्षीय बच्ची घायल
नैनीताल। तल्लीताल के एक होटल के रिशेप्शन की खिड़की से दो वर्षीय बच्ची के गिरने से हड़कंप मच गया। बच्ची को प्राथमिक उपचार कर बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ से रवि निगम अपने परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। दोपहर में नैनीताल पहुंचकर उन्होंने तल्लीताल में होटल खोजना शुरू किया। इस दौरान वह एक होटल में पहुंचे जहां वह रूम देखने में लगे रहे। इस दौरान रिशेप्शन में बैठी उनकी दो वर्ष की बच्ची खिड़की से बाहर 10 फ़ीट नीचे रोड में गिर गई। बच्ची के गिरते ही परिजनों व होटल कर्मियों ने रोती बिलखती बच्ची को उठाया और बीडी पांडे अस्पताल ले गए। अस्पताल में तैनात डॉ सुनील ने बताया कि दो वर्षीय जाग्रति को अंदरूनी चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!