रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 09, 2026 130 views
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। 8 फरवरी 2026 को खेलगांव, आगरा में आयोजित इस वृहद सेमिनार में क्लब ने बेस्ट फोटो, बेस्ट वीडियो और बेस्ट होर्डिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल द्वारा किया गया। सेमिनार में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी, रोटेरियन नीरव निमेष तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने पब्लिक इमेज के महत्व और रोटरी की सामाजिक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी ने कहा कि रोटरी के तीन प्रमुख आयाम—समय, समाज और आईना—कभी किसी के स्थायी साथी नहीं होते, बल्कि सेवा, विश्व सहचर्य और सच्चाई ही ऐसे मूल्य हैं जो सदैव साथ रहते हैं। डिस्ट्रिक्ट पीआईसी विक्रम सियाल ने कहा कि सेवा को केवल गतिविधि तक सीमित न रखकर उसे विचार और व्यवहार में भी उतारना चाहिए। डीजीएन राजीव मित्तल ने रोटरी की सकारात्मक छवि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। वहीं डीजीएन विनय कृष्णन ने रोटरी ब्रांड के लोगो, रंग और थीम की एकरूपता पर ध्यान देने की बात कही। रोटेरियन नीरव निमेष ने कहा कि रोटरी समाज सेवा के अंतर्गत किए गए कार्यों और व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करती है तथा रोटरी फाउंडेशन से लेकर स्थानीय इकाई तक एक सुव्यवस्थित प्रणाली के तहत कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में युवा फोटोग्राफर अर्पण भार्गव ने निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को उपयोगी सुझाव दिए। आरती कला केंद्र की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘सेवा व बाल श्रम’ विषय पर प्रभावशाली नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन सुभाषिनी पालीवाल और अपर्णा पोद्दार ने कुशलतापूर्वक किया। कानपुर, मथुरा, बरेली, झांसी, अलीगढ़ और आगरा शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों ने सेमिनार में भागीदारी की। प्रतियोगिताओं का संचालन आरती मेहरोत्रा एवं डॉ. सरोज प्रशांत द्वारा किया गया तथा तीनों श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रोटरी क्लब नैनीताल के सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति और उपलब्धि से क्लब में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरभि गुप्ता ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब नैनीताल की इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 103

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 169

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 170

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी video thumbnail
VIDEO
मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 289

नैनीताल में भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंग से सराबोर हुई सरोवर नगरी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आज श्री रामसेवक सभा द्वारा होली रंग जुलूस का भव्य आयोजन किया गया। जुलूस में एक …
सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 02, 2026 182

सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव

नैनीताल: सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सुखाताल के …
कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 01, 2026 145

कृषि पट्टे की जमीन पर अवैध होटल निर्माण, 0.220 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित

नैनीताल: जनपद नैनीताल में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि पर होटल निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने …
रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 222

रात्रि 11 बजे दुकानों की जबरन बंदी पर भड़का व्यापार मंडल, पुलिस कार्रवाई पर जताया कड़ा विरोध

नैनीताल: नैनीताल में रात्रि 11 बजे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराए जाने की कार्रवाई पर माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल …
श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 28, 2026 133

श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न

नैनीताल: श्री रामसेवक सभा में 30वें फागोत्सव के तहत रंग धारण और चीर बंधन संपन्न श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें …
नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से  स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 26, 2026 209

नैनीताल में 30वां युगमंच होली महोत्सव 27 फरवरी से स्व. घनश्याम लाल शाह को समर्पित होगा महोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में पिछले तीन दशकों से होली की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए हुए युगमंच परिवार द्वारा इस …
काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 23, 2026 380

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …
Scroll to load more stories