कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 08, 2026 93 views
कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार जनहित
नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को निर्माणाधीन भवाली-सैनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग में सड़क कटान का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि रातीघाट में अल्मोड़ा हाईवे से बाईपास को जोड़ने वाला वैली ब्रिज अंतिम चरण में है। अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि ब्रिज का निर्माण कार्य अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आवश्यक परीक्षण कर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के समतलीकरण, साइनेज और सुरक्षा संबंधी सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दौरान आयुक्त ने कैंची धाम में निर्माणाधीन पार्किंग और मानस मंदिर माला परियोजना का भी निरीक्षण किया।
कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार body image 1
कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार body image 2
अधिकारियों ने बताया कि 330 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें दो मंजिला ढांचा तैयार हो चुका है। वर्तमान में 180 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपयोग के लिए तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पाथवे का अधिकांश कार्य भी पूरा कर लिया गया है तथा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। पार्किंग परिसर से संबंधित पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने आयुक्त को जानकारी दी कि पार्किंग और अन्य निर्माण कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कैंची धाम के लिए राहत की खबर: तीन दिन में तैयार होगा रातीघाट बाईपास, 180 वाहनों की पार्किंग भी तैयार body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज, विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 08, 2026 21

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ में चुनावी सरगर्मियां तेज, विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल

नैनीताल: नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल की रजिस्ट्रेशन संख्या 376 के अंतर्गत आगामी 14 जून …
सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा पौराणिक कथाएं
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 133

सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा

नैनीताल: सूखे वृक्ष को जीवन देने वाला चमत्कार: कैंची धाम के पावन उत्तीस वृक्ष की अद्भुत कथा कैंची धाम में एक …
Nainital::मंगोली भेवा गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 74

Nainital::मंगोली भेवा गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग तेज

नैनीताल: नैनीताल से १५ किलोमीटर दूर ग्राम सभा मंगोली भेवा के ग्रामीणों ने गांव तक शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण की मांग …
ट्रेड्स कप हॉकी में रानीखेतऔर अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 59

ट्रेड्स कप हॉकी में रानीखेतऔर अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन

नैनीताल: ट्रेड्स कप-2026 में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में रानीखेत इलेवन और अल्मोड़ा इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर …
,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 72

,ओ जन्मया नई , प्रसिद्ध नाटक का मंचन ८ जून को

नैनीताल: नैनीताल। संगीत नाटक अकादमी द्वारा देश भर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की संस्थाओं के द्वारा संगीत नाटक अकादमी …
देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 83

देश के चुनिंदा कैडेटों में शामिल हुईं नेहा, एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन

नैनीताल: डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की 05 यूके नेवल सब-यूनिट एनसीसी की कैडेट नेहा त्रिपाठी का चयन प्रतिष्ठित एडवांस माउंटेनियरिंग …
सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 07, 2026 54

सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे

नैनीताल: सफाई कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव 14 जून को होंगे नैनीताल। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद नैनीताल की …
बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग, आशाओं ने मांगा 11,500 मानदेय ,कूटा ने उठाए वेतन, नियमितीकरण के मुद्दे शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 97

बॉक्सिंग रिंग निर्माण की मांग, आशाओं ने मांगा 11,500 मानदेय ,कूटा ने उठाए वेतन, नियमितीकरण के मुद्दे

नैनीताल: नैनीताल: विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपे। पूर्व अध्यक्ष ओलंपिक बॉक्सिंग संघ …
बीच सड़क सामान उतारने को लेकर विवाद, युवक और होटल संचालक में धक्कामुक्की शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 107

बीच सड़क सामान उतारने को लेकर विवाद, युवक और होटल संचालक में धक्कामुक्की

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल के शेरवुड क्षेत्र में बीच सड़क वाहन खड़ा कर सामान उतारने को लेकर स्थानीय युवक और एक होटल …
Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 06, 2026 103

Nainital:होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली के पर्यटक से 15 हजार की ठगी

नैनीताल: सरोवर नगरी घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर 15 हजार रुपये की साइबर ठगी …
Scroll to load more stories