100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 80 views
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक खेल
नैनीताल: दि नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ में सोमवार को आगामी 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक DSA भवन में संपन्न हुई, जिसमें NTG एवं DSA परिवार के पदाधिकारियों, सचिवों और कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आगामी 4 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता DSA के अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी ने की। प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन के मुख्य समन्वय की जिम्मेदारी डॉ० मनोज बिष्ट को दी गई। बैठक में मंच एवं अतिथि सत्कार, स्वागत समिति, झांकी संयोजन, मैदान एवं टीम व्यवस्था, स्टेडियम सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया एवं कार्यालय संचालन सहित खिलाड़ियों एवं अतिथियों के जलपान जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। झांकी संयोजन एवं विद्यालयों के समन्वय की जिम्मेदारी शैलेन्द्र बर्गली, करन सती, बृजेश बिष्ट एवं बिशन सिंह मेहता को सौंपी गई। वहीं मैदान एवं टीम व्यवस्था का दायित्व चंदलाल साह, पवन सिंह खनायत, डॉ० संतोष कुमार और भूपेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया। स्टेडियम सजावट, लाइट, टेंट एवं सांस्कृतिक मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी रवि प्रकाश जोशी, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह एवं खीमराज देऊपा को सौंपी गई।
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक body image 1
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक body image 2
मीडिया एवं कार्यालय व्यवस्था का दायित्व भारत सिंह मेहरा, शैलेन्द्र बर्गली एवं बिशन सिंह मेहता को दिया गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने DSA भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। इसके बाद DSA मैदान में संचालित निशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोच गोविंद सिंह बोरा द्वारा बच्चों को दिए जा रहे नि:शुल्क फुटबॉल एवं हॉकी प्रशिक्षण की सराहना की गई। बैठक में प्रो० डॉ० डी. एस. बिष्ट, रवि जोशी, पवन सिंह खनायत, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, खीमराज सिंह देऊपा, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक बिष्ट, बिशन सिंह मेहता, भारत सिंह मेहरा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, DSA में हुई अहम बैठक body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 91

संविदा शिक्षकों के हितों को लेकर कूटा ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन …
जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव संपन्न, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 90

जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव संपन्न, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष

नैनीताल: न जश्ने ईद मिलादुन्नबी जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव संपन्न, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष कमेटी नैनीताल के …
मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 67

मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

नैनीताल: मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार …
सरिताताल झील होगी खाली, एक जुलाई से चलेगा महा सफाई अभियान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 95

सरिताताल झील होगी खाली, एक जुलाई से चलेगा महा सफाई अभियान

नैनीताल: नैनीताल से ८ किलोमीटर दूर सड़क किनारे स्थित सरिताताल झील की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग …
कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2026 90

कैंची धाम, नैनीताल और रामनगर में होम स्टे पर ताबड़तोड़ छापेमारी, होटल की तरह चल रहे थे

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को जिलेभर में होम स्टे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते …
हल्द्वानी में बिना पंजीकरण चल रहे दो होम स्टे पकड़े, प्रशासन ने दी सीलिंग की चेतावनी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 120

हल्द्वानी में बिना पंजीकरण चल रहे दो होम स्टे पकड़े, प्रशासन ने दी सीलिंग की चेतावनी

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार ने परगना क्षेत्र में संचालित होम स्टे …
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 109

पति की लंबी आयु की कामना को लेकर नैना देवी मंदिर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन

नैनीताल: नैनीताल:: सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। पति की लंबी …
प्रशासन सख्त, बारापत्थर से खुर्पाताल तक हटाया अतिक्रमण शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 17, 2026 153

प्रशासन सख्त, बारापत्थर से खुर्पाताल तक हटाया अतिक्रमण

नैनीताल: नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। लोनिवि, विकास प्राधिकरण, …
डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 15, 2026 234

डीएम की सख्ती: ब्रॉडवे होटल पर 16 हजार का जुर्माना

नैनीताल: नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों की …
97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 14, 2026 240

97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान

नैनीताल: 97.4% अंकों के साथ दीक्षा ने बढ़ाया नैनीताल का मान नैनीताल। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शहर की प्रतिभाशाली छात्रा …
Scroll to load more stories